नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस, लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है।
वाहनों की चैकिंग की
आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद के सभी सर्किल अधिकारी समेत थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिंग की जा रही है।
चैकिंग अभियान जारी
जिस क्रम में आज 18 अप्रैल गुरूवार सायं संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं द्वारा थाना लालकुआं क्षेत्रान्तर्गत सुभाषनगर बैरियर पर SST व थाना पुलिस टीम द्वारा चैकिंग की गई। इसके अतिरिक्त जिले के अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है।