Site icon Khabribox

नैनीताल: देवभूमि के युवाओं को नशे से बचाने की मुहिम में जुटे पुलिस कप्तान डॉ० मंजूनाथ टी०सी०

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने हेतु एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में SOG एवं थाना पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 02 स्मैक तस्करों को 207 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।दिनांक 15.01.2026 को अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्तगणों में धनपाल पुत्र  रामसहाय निवासी जवाहर ज्योती दमुवाढुगा थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल के कब्जे से 125 ग्राम स्मैक तथा रामचन्द्र s/oलीलाधर  R/O भेटाखास थाना कटरा तहसील तिलहर शाहजहांपुर उ0प्र0 से 82 ग्राम स्मैक कुल 207 ग्राम स्मैक बरामद की गई। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर *थाना मुखानी में NDPS Act में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक की लत के आदि है और अपनी जरूरत पूरा करने के लिए स्मैक लाते हैं और बेचते हैं।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।
207 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग 62 लाख)
एसएसपी नैनीताल द्वारा टीम को 2,000 रु के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

उ0नि0 वीरेंद्र चंद (प्रभारी चौकी RTO)
का0 धीरज सुगड़ा(थाना मुखानी)
का० बंशीधर जोशी(थाना मुखानी)
का० भूपेंद्र ज्येष्ठा (SOG)
का० संतोष बिष्ट(SOG)
का0 अरुण राठौर(SOG)

Exit mobile version