Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस का सख्त एक्शन, तीन अपराधी ‘गुंडा’ घोषित, डीएम ने किया 6 माह के लिए जिला बदर





नैनीताल: नैनीताल जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने और जनशांति बनाए रखने के लिए नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त कदम उठाया है।


अगले छह माह तक नैनीताल जिले की सीमा के भीतर प्रवेश वर्जित


जिस पर डीएम ने तीन आदतन अपराधियों को ‘गुंडा’ घोषित करते हुए उन्हें छह महीने की अवधि के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार अभियोजन पक्ष ने डीएम के समक्ष तथ्य प्रस्तुत किए कि ये तीनों आरोपी निरंतर आपराधिक कृत्यों में संलिप्त रहे हैं। क्षेत्र में इनके खुले घूमने से न केवल जनशांति भंग होने की आशंका बनी रहती है, बल्कि आम जनमानस में भी असुरक्षा का भाव रहता है। इन तथ्यों और पुलिस रिपोर्ट के आधार पर डीएम ललित मोहन रयाल ने तीनों को तत्काल प्रभाव से जिले की सीमा से बाहर जाने का आदेश दिया। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई जांच के बाद जिन तीन व्यक्तियों पर यह कार्रवाई की गई है, उनका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

• ​इमरान (निवासी: फौजी कॉलोनी पूछड़ी, रामनगर): आरोपी पर कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं।

• ​केवल सिंह (निवासी: मिश्रा घाट छोई, रामनगर): आरोपी पर कुल 4 मुकदमे दर्ज हैं।

• ​नवीन सिंह (निवासी: दुत्कानेधार, मुक्तेश्वर): आरोपी पर कुल 3 मुकदमे दर्ज हैं।

Exit mobile version