Site icon Khabribox

नैनीताल: शहर में सुगम यातायात के लिए पुलिस ने कसी कमर, इतने वाहनों के किए चालान

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में पुलिस द्वारा नैनीताल हाईकोर्ट के द्वारा नगर नैनीताल की यातायात व्यवस्था को लेकर  दिशा निर्देश दिए गए थे। जिस आदेश के अनुपालन में नगर नैनीताल की यातायात व्यवस्था को लेकर नगर की जनता से नैनीताल पुलिस द्वारा नो पार्किंग में खड़े वाहनों तथा अतिक्रमण को हटाए जाने की लगातार अपील की जा रही है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में बीते कल नैनीताल शहर में सड़क किनारे नो पार्किंग क्षेत्र में काफी समय से खडे वाहनो, नो पार्किंग मे खडे वाहनो व सडक किनारे स्थित दुकानो के दुकानदारों द्वारा सडक पर किये गये अतिक्रमण के विरुद्ध थाना पुलिस द्वारा अभियान चलाकर निम्नलिखित कार्यवाही की गई।
▪️नो पार्किंग मे खडे 90 वाहनो का चालान, संयोजन शुल्क 30400 रु.
▪️अतिक्रमण के दृष्टिगत किये गये 81 पुलिस एक्ट में किये चालान कुल चालान 15 संयोजन शुल्क 3750 रु.
▪️नो पार्किंग में विगत काफी समय से खडे वाहन जो टोह किये गये–13
▪️कोर्ट के चालान–07

Exit mobile version