Site icon Khabribox

नैनीताल: लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एक्शन में पुलिस, यूपी के चालक से बरामद किए 2.39 लाख रूपये

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है। आदर्श आचार संहिता लागू होने से साथ ही थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिं की जा रही है।

चालक से 2.39 लाख रुपये की नगदी बरामद

इसी क्रम में दिनांक 9/10-04-2024 की रात्रि में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन,  संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में डी0सी0फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में  प्रभारी निरीक्षक डीसी फर्त्याल के नेतृत्व में एसएसटी-एफएसटी और पुलिस टीम ने सुभाषनगर बैरियर पर चैकिंग की। इस दौरान वाहन स्वामी दिव्यांश चावला पुत्र ओम कुमार चावला निवासी राजेंद्र नगर थाना प्रेम नगर जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) के पास से 2 लाख 39 हजार रुपए बरामद किए। वाहन स्वामी दिव्यांश चावला उक्त धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। जिस कारण धनराशि जब्त कर जिला निर्वाचन कार्यालय जमा कराई गई है।

टीम में रहें शामिल

पुलिस टीम में एसआई गौरव जोशी, एसएसटी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद, हेड कॉन्स्टेबल त्रिलोक सिंह रौतेला, ब्रजेश कुमार, कॉन्स्टेबल खीम सिंह दानू, फारेस्ट गार्ड सुरेश, गीता, एफएसटी टीम से कृष्णानंद जोशी, अवर उप निरीक्षक कैलाश चंद्र, कॉन्स्टेबल मोहन किरौला शामिल रहे।
 
     

Exit mobile version