Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, जनता में कानून एवं सुरक्षा को प्रबल बनाए रखने का दिया खास संदेश

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में आम जनता में कानून एवं सुरक्षा का भाव बनाए रखने हेतु आज दिनांक 02.05.2025 को नैनीताल शहर में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में  फ्लैग मार्च निकाला गया।

निकाला फ्लैग मार्च

जिसमे प्रशासन टीम/पुलिस अधिकारी/ PAC/SSB व अन्य पुलिस टीम द्वारा नैनीताल के थाने से खड़ी बाजार, बड़ा बाजार, चीनाखान, रिक्शा स्टैंड, माल रोड, घोड़ा स्टैंड आदि स्थानों में होते हुए नैनीताल शहर में फ्लैग मार्च करते हुये आम जनमानस में सुरक्षा के प्रति विश्वास को बढाया गया। एसएसपी ने बताया कि नैनीताल पुलिस जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए कटिबद्ध है, कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस की सख्त निगरानी है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामकता फैलाने व कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version