Site icon Khabribox

नैनीताल: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चला पुलिस का डंडा, 50 चालक आए चपेट में, हुई यह कार्यवाही

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का चेकिंग अभियान

इसी क्रम में यातायात निरीक्षक शिवराज बिष्ट, CPU प्रभारी जगदीश राम कोहली द्वारा पुलिस टीम के साथ बीते कल दिनाक- 27/01/2025 की सायं मुखानी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पीली कोठी, लालडाट, ऊंचा पुल, कुसुमखेड़ा पर संयुक्त अभियान व्यापक चैकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 वाहन चालकों के विरुद्ध निम्नवत कार्यवाही की गई।

की कार्यवाही

● बिना हेलमेट वाहन चलाने पर- 14
● ओवर लोड- 01
● शराब के नशे में वाहन चलाने पर- 01 गिरफ्तार
● बिना डी एल -03
● मोडिफाइड साइलेंसर- 02
● रेश ड्राइविंग-04
● दोपहियां वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर 04
● माल वाहक में सवारी-01
● काली फिल्म लगाकर वाहन चलाने पर 01
● नो पार्किंग- 04
●  मोबाइल से बात करते वाहन चलाने पर-01
अन्य- 20 का चालान कर संयोजन शुल्क जमा कराया गया।

Exit mobile version