Site icon Khabribox

नैनीताल: नशे के सौदागरों पर नैनीताल पुलिस का वार – एसएसपी मीणा की अगुवाई में बड़ी सफलता

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। वर्तमान में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण सैनी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.07.2025 को चैकिंग के दौरान नया कोसी पुल के पास वाहन UK18B8601 (EON कार) को चैक किया गया। वाहन की तलाशी के दौरान कार के अंदर इम्पीरियल स्टाइल स्लेन्डेड व्हीस्की की 15 पेटियां (कुल 180 बोतलें) तथा ₹73,800 नगदी बरामद हुए। पुलिस टीम ने मौके से 02 अभियुक्तों 1. प्रियांकुल पुत्र प्रभाकर सिंह निवासी ग्राम गढ़ी, थाना स्योहारा, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश 2. मनीष विष्ट पुत्र इन्द्र सिंह बिष्ट निवासी उदयपुरी बन्दोबस्ती, रामनगर, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना कोतवाली रामनगर पर FIR संख्या 275/25, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कीमत ₹73,800 नगदी है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0 मनोज नयाल
2. हे0का0 तालिब हुसैन
3. का0 शुभम कुमार
4. हे0का0 राकेश जोशी
5. का0 पुखराज यादव
6. का0 महबूब आलम

Exit mobile version