Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस का सत्यापन अभियान, 300 से अधिक श्रमिकों का इस ऑनलाइन एप से किया सत्यापन

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी है।

सत्यापन अभियान

इसी क्रम में दिनांक 18.12.2024 को थाना हल्द्वानी क्षेत्र नगर अंतर्गत मंडी में कार्य कर रहे मजदूरों, फड़ व्यवसायियों, ठेली आदि के सत्यापन हेतु सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक एक विशेष अभियान‌ चलाया गया। इस अभियान के दौरान “पहचान ऐप” के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापन किया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा कुल 310 मजदूरों, फड़ व्यवसायियों, ठेली आदि व्यक्तियों का सत्यापन कराया गया। सभी को आसपास में बिना सत्यापन रह रहे मजदूर बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन किए जाने हेतु भी जागरूक किया गया।

Exit mobile version