Site icon Khabribox

नैनीताल: आदि कैलाश यात्रा के इस साल की यात्रा की तैयारियां शुरू, देखें यात्रा की तिथि

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊं मण्डल विकास निगम की ओर से आदि कैलाश यात्रा के इस वर्ष के संस्करण की यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई है।

आदि कैलाश यात्रा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि जून व जुलाई माह में पहली बार हर रोज यानी 60 दलों में यात्रा कराने की तैयारी की गयी है। जुलाई से नवम्बर हेतु पृथक से दलों का निर्धारण किया जायेगा। हर दल में अधिकतम 35 यात्री शामिल हो सकेंगे। वहीं इस यात्रा में प्रतिभाग करने हेतु यात्री निगम के जनसंपर्क कार्यालयों अथवा केंद्रीय आरक्षण केंद्र, नैनीताल के माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं।

Exit mobile version