Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति, 20 विद्यार्थियों को प्रदान किए गोल्ड मेडल

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आई है। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बीते कल दोपहर को राष्ट्रपति नैनीताल जिले के भ्रमण पर पंहुची।

कैंची धाम के किए दर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मंगलवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कैंची धाम के दर्शन किए। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। राष्ट्रपति नैनीताल में पहली बार कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने 20 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल दिए। सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर राष्ट्रपति नैनीताल से सड़क मार्ग के जरिए हल्द्वानी के आर्मी ग्राउंड हेलीपैड तक पहुंचीं। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड का तीन दिवसीय दौरा पूरा कर वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।

Exit mobile version