Site icon Khabribox

नैनीताल: कल से दो दिवसीय नैनीताल जनपद के भ्रमण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 04 नवंबर को करेंगी कैंची धाम के दर्शन व दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, ट्रैफिक प्लान में भी बदलाव

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से दो दिवसीय नैनीताल जनपद के भ्रमण पर आ रही है। उनके कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। 

नैनीताल जनपद के भ्रमण पर आ रहीं हैं राष्ट्रपति

जानकारी के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति‌ कल 3 नवंबर को हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड पर पहुंचेगी। जहां पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह सड़क मार्ग से नैनीताल राज भवन पहुचेंगी। जहां रात्रि विश्राम के बाद 4 नवंबर को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर पहुंचेंगी। जहां बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगी। इसके बाद 4 नवंबर को कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। जहां छात्रों को उपाधि प्रदान करेंगी। इसके दृष्टिगत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के‌ भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कल दिनांक 03 व 04.11.2025 को जनपद नैनीताल में भ्रमण एवं प्रवास के दौरान यह रहेगा ट्रैफिक प्लान रहेगा।

ट्रैफिक प्लान

📌📌 दिनांकः 03.11.2025 को वीवीआईपी के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान
📌📌 समय प्रातः 08:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन हल्द्वानी से नैनीताल तथा हल्द्वानी से भीमताल मार्ग पर पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
▫️शहर हल्द्वानी-काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन हल्द्वानी से via कालाढूंगी / रामनगर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
▫️नैनीताल से रामनगर-काशीपुर-बाजपुर जाने वाले समस्त वाहनों को via कालाढूंगी होते हुए भेजा जायेगा एवं नैनीताल से काठगोदाम-हल्द्वानी-लालकुंआ जाने वाले वाहनों को नैनीताल से via भवाली भीमताल– हल्द्वानी डायवर्ट रहेगा।
▫️भवाली /भीमताल की ओर से हल्द्वानी शहर की ओर जाने वाले समस्त वाहनों को वाया भीमताल से हल्द्वानी भेजा जायेगा।
📌📌दिनांक 04.11.2025 को वीवीआईपी भ्रमण के दौरान

समय  प्रातः 08:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक हल्द्वानी से नैनीताल, नैनीताल से भवाली तथा हल्द्वानी से भीमताल / भवाली मार्ग पर समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
▫️अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं पर्वतीय क्षेत्र की ओर से भवाली / कैंचीधाम की ओर आने वाले समस्त वाहनों को via क्वारब पुल से डायवर्जन कर रामगढ़–खुटानी बैण्ड–भीमताल डायवर्ट रहेगा।
▫️रानीखेत की ओर से आने वाले समस्त वाहनों को खैरना पुल से डायवर्ट कर क्वारब–रामगढ़–खुटानी बैण्ड–भीमताल की ओर भेजा जायेगा।
▫️पिथौरागढ़ / चम्पावत की ओर से हल्द्वानी/भवाली आने वाले वाहनों को via धारी–खुटानी–भीमताल की ओर भेजा जायेगा।
▫️वी०वी०आई०पी० के नैनीताल से हल्द्वानी भ्रमण के दौरान शहर हल्द्वानी-काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहनों को तिकोनिया पर रोका जायेगा। अतिआवश्यक होने पर अल्मोडा व बागेश्वर की ओर जाने वाले वाहनों को हल्द्वानी से via कालाढूंगी / रामनगर होकर भेजा जायेगा तथा पिथौरागढ / चम्पावत जाने वाले वाहनों को वाया टनकपुर को भेजा जायेगा।

Exit mobile version