Site icon Khabribox

नैनीताल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां नयना देवी मंदिर में दर्शन, मांगा राष्ट्रहित का आर्शीवाद

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आई है। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बीते कल दोपहर को राष्ट्रपति नैनीताल जिले के भ्रमण पर पंहुची।

नयना देवी मंदिर में किए दर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मंगलवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और राष्ट्रहित का आर्शीवाद मांगा। इसके बाद राजभवन, नैनीताल के मुख्य द्वार का शिलान्यास समारोह में प्रतिभाग करने के पश्चात नीम करोरी बाबा आश्रम, कैंची धाम के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति के नयना देवी मंदिर दर्शन कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस से सुबह से ही सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Exit mobile version