Site icon Khabribox

नैनीताल: आगामी दिनों में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित, जनपद में रेड अलर्ट जारी, पुलिस का चेकिंग अभियान जारी, इतने वाहनों पर हुई यह कार्यवाही

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। जनपद नैनीताल में आगामी दिनों में भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।

दिए यह निर्देश

जिसके दृष्टिगत डॉ मंजुनाथ टि०सी० एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में रेड अलर्ट जारी किया गया है तथा सभी थाना प्रभारियों को अपने–अपने थाना क्षेत्रों के प्रत्येक बैरियर पर पुलिस बल की तैनाती कर वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाए जाने, होटल ढाबों की चेकिंग, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने तथा बी.डी.एस., स्वान दल एवं अभिसूचना इकाई की टीमों को ऑन वॉच रहकर अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।    

जनता से की यह अपील

सभी टीमों द्वारा बीते दिवस अपने–अपने थाना क्षेत्रों में लगभग 273 होटल/ढाबे चेक किए गए, 234 लोगो का सत्यापन किया गया है। अनियमितता पाये जाने पर 120 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। 165 वाहनों की चेकिंग कर 82,500 रु का जुर्माना भी किया गया। जनपद पुलिस की बी.डी.एस., स्वान दल द्वारा भी लगातार सभी सार्वजनिक स्थानों/बस अड्डों, रेलवे स्टेशन पर प्रभावी चेकिंग/फ्रिस्किंग की जा रही है। साथ ही सभी स्थानीय लोगों से अपील है कि किसी भी अराजक/संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल स्थानीय थाने अथवा पुलिस कंट्रोल रूम 9411112979/112 पर दे।

Exit mobile version