Site icon Khabribox

नैनीताल: प्रेशर हॉर्न बर्दाश्त नहीं होंगे — एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी की चेतावनी, 47 वाहनों का चालान, कार्यवाही तेज

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा दिए गए स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में पुलिस व सीपीयू टीमों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

नागरिकों से भी सुरक्षित यातायात में सहयोग करने की अपील

इस अभियान के दौरान पिछले दो दिनों में निरीक्षक यातायात हल्द्वानी महेश चंद्रा द्वारा हल्द्वानी शहर प्रेसर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 47 वाहन चालकों के चालान किए कर 47000 रुपए संयोजन शुल्क जमा कराया गया। साथ ही, सभी छोटे बड़े वाहनों से प्रेशर हॉर्न मौके पर ही उतारकर ज़ब्त किए गए। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा प्रेसर हॉर्न पूरी तरह प्रतिबंधित है, यह आमजन को परेशान करने वाला और कानून के विरुद्ध है। नियम तोड़ने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version