नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ‘शेरवुड कॉलेज’ के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू को डायोसिस ऑफ आगरा का सेक्रेटरी (सचिव) नियुक्त किया गया है।
दी शुभकामनाएं
जिस पर उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय खेल संगठन, गणमान्य नागरिकों और शहरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए खुशी जताई है। इस उपलक्ष्य में डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) के पदाधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।उन्होंने क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में संगठन की सक्रिय और सकारात्मक भूमिका की खुलकर सराहना की। सम्मान समारोह में उपस्थित खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने शिक्षा के क्षेत्र में अमनदीप संधू के अनुकरणीय योगदान को रेखांकित किया। साथ ही, विद्यालय परिसर में उनके सौहार्दपूर्ण आतिथ्य के लिए आभार जताया।