Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विभागाध्यक्ष नियुक्त हुए प्रो. नंद गोपाल साहू, कई सम्मानों से सम्मानित

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में प्रो. नंद गोपाल साहू कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विभागाध्यक्ष बने हैं। जिसके बाद उन्होंने यह पदभार ग्रहण कर लिया है।

दी शुभकामनाएं

मिली जानकारी के अनुसार प्रो. चित्रा पांडे का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत चक्रानुक्रम के आधार पर प्रो. साहू को आगामी तीन वर्ष के लिए विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रो. नंद गोपाल साहू नैनो पार्टिकल क्षेत्र के शोधकर्ता, वैज्ञानिक तथा फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज एवं फेलो ऑफ रॉयल सोसाइटी लंदन से सम्मानित हैं। उनके कई महत्वपूर्ण शोध प्रकाशन राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने प्रो. साहू को अंगवस्त्र भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version