नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में आज भी सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी हुए हैं।
आज सभी स्कूल बंद
जिस पर आज उत्तराखंड के नैनीताल में प्रशासन ने 09 जुलाई 2024 को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। नैनीताल की जिला मजिस्ट्रेट वंदना सिंह ने मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में आज 09 जुलाई को अवकाश घोषित किया है।