नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पंहुच रहें हैं। देश विदेश से लोग यहां दर्शन को पंहुचते है।
कैंची, निगलाट और पाडली में लगा जाम
मिली जानकारी के अनुसार बीते कल शनिवार को कैंची धाम में बीस हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। कैंची मंदिर ट्रस्ट के प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि शनिवार को लगभग 20 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन किए।