नैनीताल: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, गंगारकोट (सुयालबाड़ी), जिला नैनीताल, उत्तराखण्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए अनुबंध के आधार पर पीजीटी (वाणिज्य – PGT Commerce) पद हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू का विज्ञापन जारी किया गया है।
साक्षात्कार की तिथि
• तिथि: 28 अक्टूबर 2026
• समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
• स्थान: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, गंगारकोट, सुयालबाड़ी, जिला नैनीताल (उत्तराखण्ड)
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 50% अंकों के साथ कॉमर्स में इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स (B.Ed. कंपोनेंट सहित) अथवा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 50% कुल अंकों के साथ कॉमर्स (वाणिज्य) में मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को अपने साथ 2 पासपोर्ट साइज फोटो, सत्यापन के लिए योग्यता व अनुभव के मूल दस्तावेज तथा सभी प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित (Self-Attested) फोटोकॉपी का एक सेट साथ लेकर उपस्थित होना होगा।