Site icon Khabribox

नैनीताल: कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक में क्लर्क और कैशियर के पदों पर चल रही भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक




नैनीताल: बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी का सपना देख रहे इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। ‘दि कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड’ ने सहायक वर्ग-2  के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।


इन पदों पर भर्ती


जिसमें दि कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड, नैनीताल में सहायक वर्ग-2 (लिपिक/कैशियर) के पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इसके लिए आवेदन चल रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 तक है। अधिक जानकारी या किसी भी तकनीकी सहायता के लिए उम्मीदवार बैंक के प्रधान कार्यालय से इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

• ​फोन: 05942-236574, 231525

• ​पता: कूर्मांचल भवन, तल्लीताल, नैनीताल – 263002



देखें वेबसाइट


​इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बैंक की वेबसाइट www.kurmanchalbank.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


Exit mobile version