Site icon Khabribox

नैनीताल: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद में रेड अलर्ट जारी, पुलिस चला रहीं चेकिंग अभियान

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में आगामी दिनों में भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।

पुलिस बल अलर्ट

जिसके दृष्टिगत डॉ मंजूनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने–अपने थाना क्षेत्रों के प्रत्येक बैरियर पर पुलिस बल की तैनाती कर वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाए जाने, होटल ढाबों की चेकिंग, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने तथा बी.डी.एस., स्वान दल एवं अभिसूचना इकाई की टीमों को ऑन वॉच रहकर अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।    

की यह अपील

सभी टीमों द्वारा आज प्रातः से सायं तक अपने–अपने थाना क्षेत्रों में लगभग 130 होटल/ढाबे चेक किए गए, 413 लोगो का सत्यापन किया गया है। अनियमितता पाये जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही भी की जा रही है। साथ ही बी.डी.एस., स्वान दल द्वारा लगातार चेकिंग/फ्रिस्किंग की जा रही है। नैनीताल पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। सभी स्थानीय लोगों से अपील है कि किसी भी अराजक/संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल स्थानीय थाने अथवा पुलिस कंट्रोल रूम 9411112979/112 पर दें।

Exit mobile version