Site icon Khabribox

नैनीताल:‌ जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। बारिश से प्रदेश में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं मौसम विभाग ने कल भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आदेश जारी

जिस पर नैनीताल में जिला मजिस्ट्रेट आपदा प्रबंधन वंदना ने कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के समस्त राजकीय / सहायता प्राप्त / निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ियों में कल दिनांक 05 जुलाई 2024 को अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए है।

Exit mobile version