Site icon Khabribox

नैनीताल: बाबा नीब करौरी महाराज पर पुस्तक का विमोचन, गृहस्थ व आध्यात्मिक जीवन का है वर्णन

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम है। बड़ी संख्या में देश दुनिया से भक्त कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन को पंहुचते है।

पुस्तक का किया विमोचन

इसी बीच हम बाबा नीब करौरी महाराज से जुड़ी खबर सामने लाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  सेंट मैरी कॉन्वेंट की शिक्षिका डॉ. कुसुम शर्मा ने नीब करौली महाराज पर एक पुस्तक महाप्रभु महाराज श्री नीब करौरी बाबा पावन कथामृत लिखी है। उन्होंने जन्माष्टमी के अवसर पर हनुमानगढ़ी मंदिर में इस पुस्तक का विमोचन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया है कि इस पुस्तक में महाराज के गृहस्थ व आध्यात्मिक जीवन का वर्णन किया गया है। पुस्तक में बाबा के जीवन के कई अनकहे एवं अनछुए पहलुओं को उजागर किया गया है।

Exit mobile version