Site icon Khabribox

नैनीताल: अभिभावकों के लिए राहत की खबर, RTE के तहत आवेदन की तिथि बढ़ी, कल 6 अप्रैल तक करें आवेदन

नैनीताल: शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर मुफ्त प्रवेश पाने का सुनहरा मौका है।

कल तक करें आवेदन

जिस पर विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि को विस्तारित कर दिया है, जिससे अब पात्र अभिभावक 6 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिला परियोजना अधिकारी (समग्र शिक्षा) गोविंद राम जायसवाल ने संशोधित तिथियों की जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 है। BEO कार्यालय में फॉर्म जमा करने की तिथि 7 अप्रैल 2026 है। प्रवेश हेतु लॉटरी की तिथि 17 अप्रैल 2026 है। इच्छुक अभिभावक आरटीई (RTE) के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने बच्चों का पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर जरूरी दस्तावेजों के साथ अपने ब्लॉक के शिक्षा कार्यालय में जमा करना होगा।

Exit mobile version