Site icon Khabribox

नैनीताल: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया याद

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में आज 02 अक्टूबर को‌ धूमधाम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं “जय जवान जय किसान” का नारा देने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की स्वर्णिम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी।

महापुरुषों के आदर्शों में चलने हेतु किया प्रेरित

जिसके पावन अवसर पर प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल में देश की इन महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया और उनके अनुकरणीय योगदान को स्मरण किया।कहा सामान्य से दिखने वाले इन महान व्यक्तित्वों ने जिन आदर्शों के साथ अपना जीवन जिया है तथा हमारे लिए और हमारे आने वाली पीढ़ियों के लिए जो मेहनत की है, उसे हम सदैव अपने हृदय में संझों कर रखें। इन महान विभूतियों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए हम सभी राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान दें।

वितरित किये कंबल

➡️ चूंकि गांधी जयंती को स्वच्छता के प्रतीक दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल द्वारा नैनीताल पुलिस में कार्यरत पर्यावरण मित्रो (स्वच्छको)‌ को उनके उत्साहवर्धन हेतु गरम कम्बल वितरित किये गए।
     
रहें मौजूद

पुलिस लाइन स्थित माल्यार्पण कार्यक्रम में प्रमोद कुमार शाह सीओ नैनीताल, सुमित पांडे सीओ लाईन/भवाली, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, राजकुमार सिंह निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, सतीश पाठक एस.आई.एमटी नैनीताल के अतिरिक्त अन्य समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

महापुरुषों की प्रतिमाओं का किया माल्यार्पण

इस अवसर पर प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा भी पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में हरबंस सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल द्वारा पुलिस कार्यालय नैनीताल प्रांगण में महापुरुषों की प्रतिमाओं का माल्यार्पण किया गया।

Exit mobile version