Site icon Khabribox

नैनीताल: अपने आसपास हो रहे नशाखोरी की सूचना बिना डरे नजदीकी पुलिस स्टेशन में दे, पुलिस की खास अपील

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस ने किया जागरूक

इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा इंस्पिरेशन स्कूल काठगोदाम में जाकर नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में 200 स्कूली छात्र–छात्राओं, शिक्षाओं व अन्य स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया। एसपी सिटी द्वारा पीपीटी के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें नशे से दूर रहने के लिये जागरूक किया गया। एसपी सिटी द्वारा सभी छात्रों एवं शिक्षकों को अपने आसपास हो रहे नशाखोरी की सूचना बिना डरे नजदीकी पुलिस स्टेशन में देने हेतु भी अपील की गई।

Exit mobile version