Site icon Khabribox

नैनीताल: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का परिणाम घोषित, इतने वोट से जीतीं बीजेपी की दीपा दर्मवाल, उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में आज मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पदों पर नैनीताल जिला कोषागार में परिणामों की घोषणा की गई है।

जीत के परिणाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें भारतीय जनता पार्टी की दीपा दर्मवाल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पुष्पा नेगी को हराकर नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 11 मतों से जीता है। एक वोट रद्द माना गया है।
भाजपा प्रत्याशी दीपा दरम्वाल को 11 वोट मिले।
कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को 10 वोट मिले।
उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी व कांग्रेस प्रत्याशी को बराबर मत हासिल हुए
जिसके बाद टॉस के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशी देवकी बिष्ट जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुईं।

Exit mobile version