Site icon Khabribox

नैनीताल: कड़े सुरक्षा के बीच हो रही समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंश सिंह द्वारा आज दिनांक 17.12.2023 को लोक सेवा आयोग उत्तराखंड  के माध्यम से आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा में लगे पुलिस बल की बहुउद्देशीय भवन के सभागार में ब्रीफिंग की गई।
 
यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश

ब्रीफिंग के दौरान परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को परीक्षार्थियों की कड़ी चेकिंग के उपरांत ही परीक्षा हॉल में भेजने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त यातायात में लगे पुलिस बल को उक्त परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

Exit mobile version