Site icon Khabribox

नैनीताल: आज से 7 अप्रैल तक बंद रहेगा रोपवे केबिल कार का संचालन, जाने

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां दो दिन तक कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित रोपवे केबिल कार का संचालन बंद रहेगा। जी हाँ कल यानि मंगलवार 5 से 7 अप्रैल तक इसका संचालन नहीं किया जाएगा।

रोपवे केबिल कार का संचालन बंद –

बताया जा रहा है कि ग्रीष्मकालीन पर्यटन सत्र की तैयारियों के तहत इस अवधि में अर्धवार्षिक अनुरक्षण का कार्य किया जाएगा। इस वजह से संचालन बंद रहेगा। लेकिन 8 अप्रैल से पुनः संचालन किया जाएगा।

Exit mobile version