Site icon Khabribox

नैनीताल: सड़क पर हुड़दंग पड़ा भारी—वायरल वीडियो का एसएसपी ने लिया संज्ञान

​नैनीताल: सोशल मीडिया पर स्कूली छात्रों के बीच हुई सड़क छाप मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद नैनीताल पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण सैनी को आवश्यक कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए।

​की काउंसलिंग

​एसएसपी के निर्देशों के क्रम में कालाढूंगी पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे छात्रों की तत्काल पहचान की। इसके बाद पुलिस ने संबंधित बच्चों, उनके अभिभावकों और स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों को थाना कालाढूंगी बुलाकर पूरे मामले में विस्तृत काउंसलिंग की। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को समझाया कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हिंसा, मारपीट और कानून-व्यवस्था को हाथ में लेना पूरी तरह गलत है। छात्रों को सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख दी गई।

​पुलिस एक्ट के तहत अभिभावकों पर चालानी कार्रवाई

​मामले में लापरवाही बरतने और बच्चों की गतिविधियों पर सही निगरानी न रखने पर पुलिस ने परिजनों के खिलाफ धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई भी की है। साथ ही स्कूल प्रबंधन को भी विद्यार्थियों के व्यवहार और अनुशासन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

​पुलिस की अपील

​नैनीताल पुलिस ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि वे बच्चों में अनुशासन, आपसी सौहार्द और कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, मारपीट या यातायात प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
​

Exit mobile version