Site icon Khabribox

नैनीताल: कल मां पाषाण देवी मंदिर में होगा रुद्राभिषेक और विशाल भंडारे का आयोजन, देखें कार्यक्रम

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में कल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

विशाल भंडारे का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार कल 29 अगस्त गुरुवार को एकादशी के अवसर पर मंदिर में रुद्राभिषेक और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मां पाषाण देवी मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश चंद्र भट्ट ने बताया कि सुबह 10 बजे गणेश पूजन, 11 बजे रुद्राभिषेक, 1 बजे हवन तथा 2 बजे से सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद विशाल भंडारा होगा। सभी भक्तगण आमंत्रित है।

Exit mobile version