Site icon Khabribox

नैनीताल: पेपर लीक होने की फैली अफवाह, स्थगित हुई एनसीसी की परीक्षा, अब इस दिन होगी आयोजित

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में आज रविवार सुबह एनसीसी के सी सर्टिफिकेट से जुड़ा प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह काफी तेजी फैल गई।

परीक्षा हुई स्थगित

जिसके बाद परीक्षा शुरू होते ही मुख्यालय के आदेश पर सी सर्टिफिकेट की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि अब यह परीक्षा दोबारा 25 फरवरी को आयोजित होगी। इस संबंध में नैनीताल डीएसबी परिसर में एनसीसी के प्रभारी प्रोफेसर एचसीएस बिष्ट ने बताया कि एनसीसी कैडेट परीक्षा देने के लिए अपने कक्षाओं तक पहुंच गए थे पर उससे पहले ही परीक्षा को रोकने के आदेश मिले। बताया कि परीक्षा किस कारण स्थापित हुई है इस विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

Exit mobile version