Site icon Khabribox

नैनीताल: एस3 ग्रीन आर्मी ने सत्य नारायण मंदिर के आस-पास चलाया सफाई अभियान, जंगल में भारी मात्रा में बिखरे कूड़े पर जताई चिंता

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ नैनीताल में आज दिनांक 4. 05. 2025 रविवार को सुबह 10 बजे से पैंगोट रोड सत्य नारायण मंदिर के आस पास नैनीताल में एस3 ग्रीन आर्मी द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

चलाया सफाई अभियान

आज का सफाई अभियान विक्की कुमार के नेतृत्व में पैंगोट रोड सत्य नारायण मंदिर आस पास, मल्लीताल, नैनीताल में चलाया गया। आज के अभियान में जंगल  शराब कि बोतलें ओर चिप्स मोमो के रेपर फेंके मिले। जिस पर चिंता जताई गई। साथ ही शराब की बोतलें तोड़ी भी गयी थी। टीम द्वारा सारे कांच के टुकड़ों को इकट्ठा कर एक गड्ढा करके उसमें दबा दिया गया है।
टीम द्वारा बताया गया कि जंगल के आस पास शराब कि बोतलें ओर चिप्स के पैकेट मोमो के रेपर के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

रहें मौजूद

आज के अभियान में S3 ग्रीन आर्मी की टीम से गोविंद प्रसाद, तनुज आर्य, विक्की आर्य, सुनील कुमार, शूरवीर सिंह, ललित बिष्ट,सुरेश चंद्रा व कुछ स्थानीय लोग आदि मोजूद रहे। ‎

Exit mobile version