Site icon Khabribox

नैनीताल: एस3 ग्रीन आर्मी ने ओक पार्क के जंगल में चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों से की यह अपील, जरूर जानें

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में बीते कल 02 अक्टूबर बुधवार को एस3 ग्रीन आर्मी द्वारा शाम 05 बजे से ओक पार्क के जंगल में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

जंगल में चलाया स्वच्छता अभियान

इस मौके पर टीम द्वारा ओक पार्क में सफ़ाई अभियान चलाया गया। जिसमें टीम द्वारा ओक पार्क में शराब की बोतलें और चिप्स के पैकेट, मोमो के रेपर निकाले गये। टीम द्वारा बताया गया कि दुख की बात है कि जंगल में गंदगी के बीच लोगों द्वारा भगवान की मूर्ति, फोटो फेकें मिले। बताया कि बड़ी मात्रा में अभी भी जंगल में कूड़ा फैला है। टीम ने लोगों से निवेदन किया कि भगवान की मूर्ति, फोटो को किसी पानी के स्रोत के पास रखे, ताकी वो गल जाये और मिट्टी बन जाये ओर उनका अपमान भी ना हो।

रहें मौजूद

स्वच्छता अभियान में s3 ग्रीन आर्मी की टीम से
गोविंद प्रसाद, तनुज आर्य, सुरेश चन्द्रा, ललित बिष्ट, शूरवीर सिंह चौहान, सुनिल कुमार
तथा कुछ स्थानीय लोग आदि मौजूद रहें।

Exit mobile version