Site icon Khabribox

नैनीताल: एस3 ग्रीन आर्मी की सफाई अभियान मुहिम, सड़क के किनारे से हटाया कूड़ा, जनमानस से की खास अपील

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में आज रविवार दिनांक – 16. 11. 2025 को सुबह 10:00 बजे पंगोट रोड सत्य नारायण हिमालय दर्शन के आस पास मल्लीताल, नैनीताल में एस3 ग्रीन आर्मी द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

चलाया सफाई अभियान

आज का अभियान ललित बिष्ट के नेतृत्व में पंगोट रोड सत्य नारायण मंदिर  के आस पास, मल्लीताल, नैनीताल में चलाया गया। आज के अभियान में टीम द्वारा सड़क के आस पास शराब कि बोतलें और चिप्स के पैकेट मोमो के रेपर निकाले गये। साथ ही लोगो से अनुरोध किया कि अपने कूड़े को रास्ते में ना फेंके कृपया कूड़े को कूड़ेदान में ही डाले और शहर को स्वच्छ रखने का प्रयास करें।

रहें मौजूद

आज के अभियान में एस3 ग्रीन आर्मी की टीम से गोविंद प्रसाद, तनुज आर्य, सुरेश चंद्रा, शूरवीर सिंह, ललित बिष्ट, सुनील कुमार और कुछ स्थानीय लोग आदि मोजूद रहे। ‎

Exit mobile version