Site icon Khabribox

नैनीताल दुखद: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड में कार्यरत कर्मी की मौत

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भीमताल में धारी ब्लॉक के देवनगर के पास शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

खाई में गिरी कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार देर रात जगदीश चंद्र दानी (36) पुत्र हीरा बल्लभ कार से मटियाल से देवनगर की तरह जा रहे थे। देवनगर के पहुंचने से पहले ही उनका वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक जगदीश चंद्र उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड में कार्यरत है। स्थानीय लोगों की सूचना पर जगदीश को खाई से बाहर निकाल पदमपुरी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version