Site icon Khabribox

नैनीताल: दुखद: कुमाऊँ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ भूगर्भ वैज्ञानिक डॉ. बहादुर सिंह कोटलिया का निधन, कई पुरस्कारों से सम्मानित

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय के भूगर्भशास्त्री डॉ. बहादुर सिंह कोटलिया का निधन हो गया है।

पूर्व भूगर्भशास्त्री डॉ. बहादुर सिंह कोटलिया का असामयिक निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमाऊं विवि के कार्यपरिषद सदस्य अरविंद पडियार ने उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उनके फेफड़ों में संक्रमण की दिक्कत थी। इसके उपचार के लिये वह दिल्ली में भर्ती थे। दिल्ली में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना के बाद उच्च शिक्षा जगत के साथ ही नैनीताल में शोक की लहर है। आज बुधवार को उनके पार्थिव शरीर को उनके भीमताल स्थित घर लाया जाएगा और उनका अंतिम संस्कार रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में किया जाएगा।

कई उपलब्धियां हासिल कीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रो. कोटलिया कुमाऊं विश्वविद्यालय के वरिष्ठ भूगर्भ वैज्ञानिक रहे। सेवाकाल के दौरान उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कीं। कई महत्वपूर्ण पदों पर भी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। दो वर्ष पूर्व वह कुमाऊं विवि से सेवानिवृत्त हुए। उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें भूगर्भ विज्ञान के क्षेत्र में ऑक्सफोर्ड से अर्थ वॉच एजुकेशन अवार्ड मिला। इसके अलावा आचार्य नरेंद्र देव मेडल से उन्हें सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्यों के लिए जापान में उन्हें जियो होस्ट अवार्ड दिया गया।

Exit mobile version