Site icon Khabribox

नैनीताल: भीमताल के सौनगांव और बेतालघाट के भवाली को मशरूम विलेज के लिए किया चयनित

भीमताल (नैनीताल) से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने शनिवार को भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत सौनगांव में मशरूम उत्पादन क्षेत्र का निरीक्षण किया।

मशरूम यूनिट का किया निरीक्षण-

जिलाधिकारी ने सोनगांव निवासी मनोज पांडे और ललित सुयाल की मशरूम यूनिट का निरीक्षण कर मशरूम से संबंधित जानकारी ली। इस संबंध में उन्होंने कहा कि जिला योजना से किसानों को वर्ष 2020-21 में भीमताल के सौनगांव और बेतालघाट के भवाली को मशरूम विलेज के रूप में चयनित किया गया है। जिला योजना से तीन यूनिट मशरूम उत्पादन इकाईयां के लिए 20 लाख रुपये प्रस्तावित किए हैं जो कोल्डचेन आधारित होंगी। उन्होंने कहा कि भवाली गांव में भी महिलाएं मशरूम से अपनी आजीविका मजबूत कर रही हैं।

Exit mobile version