Site icon Khabribox

नैनीताल: शिक्षक दिवस पर आज स्कूली छात्राओं को किया गया जागरूक, दी यह जानकारी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में आज शिक्षक दिवस पर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बनभूलपुरा में नितिन लोहनी CO सिटी हल्द्वानी द्वारा छात्राओं को जागरूक किया गया।

छात्राओं को किया जागरूक

जिसमें बताया कि सभी को अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारी होनी चाहिए ताकि वे सशक्त और सुरक्षित रहें। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को 112 नंबर की जानकारी दी, जो महिला सुरक्षा के लिए 24/7 उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त साइबर जागरूकता का पाठ पढ़ाया गया तथा 1930 हेल्पलाइन नंबर से भी अवगत कराया गया। इसके अलावा अन्य जानकारी भी दी गई।

Exit mobile version