Site icon Khabribox

नैनीताल: इस दिन से होगी बीएड के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल में नवीनतम शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 4 वर्षीय एकीकृत बीएड पाठ्यक्रम चलाया जा रहा है।

3 से 4 सितंबर तक होगी काउंसलिंग

इसके लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग 3 से 4 सितंबर 2024 के बीच होगी। बताया है कि काउंसलिंग-प्रवेश के लिए सभी प्रवेशार्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र, शिक्षण शुल्क, और आवश्यक दस्तावेज, अपने सभी प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, माइग्रेशन प्रमाण पत्र, मेडिकल प्रमाण पत्र, एंटी रैगिंग शपथपत्र, चार पासपोर्ट साइज फोटो और रजिस्ट्रेशन स्लिप अनिवार्य रूप से लाएं।

Exit mobile version