Site icon Khabribox

नैनीताल: एयर फोर्स फ्लाइंग ऑफीसर के लिए हुआ भूमिका का चयन

नैनीताल निवासी भूमिका मंगोली का चयन एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफीसर (तकनीकी ब्रांच) के लिए हुआ है। भूमिका 25 जनवरी से हैदराबाद में डेढ़ साल का प्रशिक्षण लेंगी।  । भूमिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय  माता पिता और गुरुजनों को दिया है । जानकारी के अनुसार भूमिका उत्तराखंड से अकेली है जिसका चयन हुआ है ।

प्रारंभिक शिक्षा माउंट सिनॉय स्कूल से हुई

भूमिका की प्रारंभिक शिक्षा माउंट सिनॉय स्कूल से हुई । इसके बाद वह आर्मी पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल व बिड़ला स्कूल हल्द्वानी से 12वीं करने के बाद भूमिका ने आईआईटी नोएडा से बीटेक किया।
और अभी वह मल्टी नेशनल कंपनी में कार्यरत हैं  ।
भूमिका के पिता चितरंजन मंगोली रानीखेत में एकमात्र पेट्रोप पंप के स्वामी हैं।

Exit mobile version