Site icon Khabribox

नैनीताल: वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह होंगे सम्मानित, मिलेगा पंडित भैरव दत्त धूलिया पत्रकार पुरस्कार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार और ‘नैनीताल समाचार’ के संपादक राजीव लोचन साह को इस वर्ष का पंडित भैरव दत्त धूलिया पत्रकार पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

किया जाएगा सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष का पंडित भैरव दत्त धूलिया पत्रकार पुरस्कार के लिए उन्हें नामित किया गया है। पुरस्कार चयन समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। यह पुरस्कार समारोह 19 मई 2024 को लैन्सडाउन उत्तराखंड में आयोजित किया जाएगा। 1977 में नैनीताल समाचार की स्थापना हुई। इसके माध्यम से राजीव लोचन साह पिछले 47 वर्षों से अपने समाचार पत्र के माध्यम से प्रदेश की जनपक्षीय पत्रकारिता करते आ रहें हैं।

Exit mobile version