नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में पुलिस ने अपहरण कांड का खुलासा किया है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 07/05/25 को वादी गिरीश चन्द्र लोहनी निवासी तल्ली बमौरी गली न01 मुखानी नैनीताल नेलिखित तहरीर दी। जिसमे बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा वादी के पुत्र तुषार लोहनी उम्र 27 वर्ष का अपरहण कर फरीदाबाद ले जाना व उसके साथ मार पीट करने व गाली गलौज करने सम्बन्धित तहरीर दी गई। जिसके आधार पर मुकदमा एफ.आई.आर न0 113/25 धारा 137(2) बी.एन.एस पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 वीरेन्द्र बिष्ट के सुपुर्द की गयी।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सीसीटीवी के अवलोकन व लोकेशन के आधार पर बांदा शहर मे जाकर अभि० गणो कपिल व आलोक तिवारी के पते तस्दीक कर घटना मे सम्मिलित मुन्ना कुरैशी निवासी तावडू हरियाणा, दयाशंकर तिवारी पुत्र स्वर्गीय राम प्रताप तिवारी निवासी महखोर कोतवाली देहात जनपद बांदा व अंकुश कुमार पुत्र आछे लाल निवासी कृपालपुर व विनय प्रताप पुत्र विशाल निवासी कृपालपुर थाना बसरेहर जनपद इटावा का नाम प्रकाश मे लाते हुये अभियोग मे धारा 140(2)/190/61(2) बी.एन. एस की वृद्धि करते हुये *तुषार लोहनी को अत्तरा शहर बांदा से दिनाँक 11/05/2025 को बरामद किया गया। जिन्हें बीते कल घर में दबिश देकर घरों से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में बताई यह बात
इन तीन युवकों दयाशंकर तिवारी पुत्र स्व रामप्रताप तिवारी निवासी ग्राम महोखरं कोतवाली देहात जनपद बांदा हाल पता होटल गुरूदेव के पास सिविल लाईन्स कोतवाली नगर जनपद बांदा उम्र 61 वर्ष, अंकुश कुमार पुत्र आछे लाल निवासी कृपालपुर थाना बसरेहर जनपद इटावा उ0 प्र0 उम्र- 21 वर्ष व विनय प्रताप पुत्र विशाल निवासी कृपालपुर थाना बसरेहर जनपद इटावा उ0 प्र0उम्र-24 वर्ष ने पूछताछ में बताया कि आलोक तिवारी से 50 लाख के लेन देन होने के कारण अभियुक्त गणो द्वारा तुषार लोहनी को अपरहण किया गया था। इन लोगों ने दिनांक 06/05/25 को बावर्ची रेस्टोरेन्ट कालाढूंगी रोड से अपरहण कर बांदा व चित्रकूट मे अगल अलग तिथि मे अलग अलग स्थानो पर रखकर 50 लाख रूपये की मांग की।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1-उ0नि0 दिनेश चन्द्र जोशी, थानाध्यक्ष मुखानी
2- उ0नि0 वीरेन्द्र चन्द्र प्रभारी आर.टी.ओ.
3- उ0नि0 हरजीत राणा
4- उ0नि0 वीरेन्द्र बिष्ट
5- कानि0 बलवंत बिष्ट मुखानी
6- कानि0 रविन्द्र खाती मुखानी
7- कानि0 चन्दन सिंह नेगी एसओजी