Site icon Khabribox

नैनीताल: e-KYC न कराने वाले एलपीजी उपभोक्ताओं को झटका, चुकाने होंगे बाजार दाम

नैनीताल: कुमाऊं मंडल विकास निगम की पर्वत गैस एजेंसी के 2100 से अधिक उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। ई-केवाईसी (e-KYC) न कराने वाले इंडेन गैस ग्राहकों के लिए अब दोहरी दरें लागू करने की तैयारी कर ली गई है।

की यह तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले सात से दस दिनों के भीतर यह नई व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी, जिसके तहत ई-केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर रिफिलिंग के लिए निर्धारित सब्सिडी वाली दर से अधिक (बाजार मूल्य) कीमत चुकानी होगी। जिसमें इंडेन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिन ग्राहकों की ई-केवाईसी पेंडिंग है, उन्हें बाजार दरों पर एलपीजी रिफिल बुक करने के लिए अपनी सहमति देनी होगी। यह सहमति इंडेन ऑयल के मोबाइल ऐप, सीएससी (CSC) पोर्टल या व्हाट्सएप के जरिए दर्ज की जा सकती है। सहमति मिलने के बाद ही संबंधित उपभोक्ता को बढ़ी हुई दरों पर गैस सप्लाई जारी रखी जाएगी। वहीं पर्वत गैस एजेंसी की प्रबंधक अंकिता पांडे ने स्पष्ट किया कि जिन ग्राहकों की ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उन्हें पहले की तरह मौजूदा दरों पर ही सिलिंडर मिलता रहेगा।

Exit mobile version