Site icon Khabribox

नैनीताल: ज्वैलर्स की दुकान से कई तोला सोना हुआ चोरी, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक सुनार की दुकान से जेवर उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है।

पूरा मामला सीसीटीवी में कैद

पुलिस के अनुसार स्टील फैक्ट्री के पास एक ज्वैलर्स की दुकान है। दुकान मालिक के अनुसार उसकी दुकान में 25 जुलाई को दो महिला व एक पुरुष आए और एक जोड़ी कान की बाली, दो जोड़ी कान के सोने के सुई धागे और एक जोड़ी सोने के कान के टॉप्स चुरा ले गए। फिर एक बार 30 जुलाई को ऑल्टो कार से आए। उस समय एक महिला व 2 पुरुष दुकान में आए और 4 जोड़ी पायल व 8 जोड़ी चांदी की बिछिया चोरी कर ले गए। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है।

मामले की जा रही है जांच

मुखानी एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version