Site icon Khabribox

नैनीताल: ‘राष्ट्रीय ‘निगोटियम एगॉन’ प्रतियोगिता में शेरवुड कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन, ​आयुष और निमिष की जोड़ी ने किया कमाल

नैनीताल: मसूरी स्थित प्रसिद्ध वाइनबर्ग एलेन स्कूल में 24 और 25 जुलाई को राष्ट्रीय स्तर की क्विज एवं बिजनेस एंटरप्रेन्योरशिप प्रतियोगिता ‘निगोटियम एगॉन’ आयोजित हुई।

दी बधाई

जिसमें नैनीताल के शेरवुड कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैम्पियनशिप अपने नाम की। जानकारी के अनुसार इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के 34 प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के बिजनेस क्विज वर्ग में शेरवुड कॉलेज के छात्र आयुष गर्ग और निमिष कुमार सिंह की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा प्रणति नौटियाल, पवित्र शर्मा, कबीर कुकरेजा, आयुष राजवीर और मौलिक ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिस पर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने विजेता छात्रों को बधाई दी।

Exit mobile version