Site icon Khabribox

नैनीताल: वेब सीरीज काफल की शुटिंग शुरू, देवभूमि के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही पहाड़ों के मुश्किल हालातों से भी रूबरू होंगे लोग

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में वेब सीरीज काफल की शुटिंग शुरू हो गई।इसके लिए अभिनेता हेमंत पांडे, इश्तियाक खान समेत कई कलाकार नैनीताल पहुंच चुके है।

शुरू हुई शुटिंग

इस फिल्म को पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि पोखरियाल प्रोड्यूस कर रही है। बताया कि इस फिल्म के जरिये लोग देवभूमि के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही पहाड़ों के मुश्किल हालातों से भी रूबरू होंगे। मिली जानकारी के अनुसार बताया है कि यह वेब सीरीज डिज्नी हाटस्टार में प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म को नैनीताल और रानीखेत में शूट किया जाएगा। इसमें देवेंदु, हेमंत पांडे, इश्तियाक खान, मुक्ति मोहन समेत अन्य कलाकार अभिनय कर रहे है। फिल्म की अगले वर्ष अप्रैल-मई तक रिलीज तिथि रखी गई है।

Exit mobile version