Site icon Khabribox

नैनीताल: भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट बनीं श्रेया जोशी

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के ज्योलीकोट ननिहाल से विशेष लगाव रखने वाली मूल रूप से बांस गल्ली, अल्मोड़ा एवं हाल शीशमहल काठगोदाम निवासी श्रेया जोशी का भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है।

श्रेया की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल

श्रेया ने प्रथम प्रयास में ही यह सफलता प्राप्त की है। श्रेया की प्रारंभिक पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा एवं सेंट थेरेसा काठगोदाम से हुई है। उनकी माता कमला जोशी हल्द्वानी में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। जबकि पिता आरपी जोशी आईटीआई सेवानिवृत्त हैं। श्रेया का प्रशिक्षण इसी माह से केरल के एझिमाल कन्नूर में प्रारंभ होगा। उनकी बड़ी बहन श्रुति जोशी बैंगलोर में इंजीनियर हैं। उसकी इस सफलता पर परिजनों के साथ ही ज्योलीकोट स्थित ननिहाल में खुशी का माहौल है।

Exit mobile version