Site icon Khabribox

नैनीताल: चंदन की लकड़ी लेकर फरार हुआ तस्कर, असल जिंदगी में पुष्पा बनने के शौक ने पहुंचाया जेल

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में पुलिस टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस में दी थी तहरीर

यहां दिनांक 01.10.2024 को वादी हरीश चन्द्र बेलवाल पुत्र स्व० घनानन्द बेलवाल निवासी ग्राम बानना थाना भीमताल जनपद नैनीताल ने थाना हल्द्वानी पर तहरीर दी। जिसमें बताया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके फर्नीचर मार्ट कालाढुंगी रोड स्थित कम्पस से चन्दन के पेड को काटकर चन्दन की लकडी चोरी कर ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी पर मुकदमा एफआईआर न0-351/24 धारा 305 (1) बी०एन०एस० का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ०नि० विजय कुमार के सुपुर्द की गयी।
  
पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.10.2024 को एक युवक अलीबाग उर्फ समीर उर्फ चब्बनी पुत्र अनुक्ष उर्फ कुन्टल निवासी ग्राम हरदुआ थाना रीठी जिला कटनी मध्य प्रदेश उम्र 19 वर्ष को जलालशाह की मजार के पीछे खाली मैदान में रेल की पटरी के पास से मय चोरी गये चन्दन के पेड के 02 गिलटो व 01 लकडी के टुकडे सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे मा०न्या० में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 विजय कुमार – चौकी प्रभारी हीरानगर
2- कानि0 ललित नाथ चौकी हीरानगर

Exit mobile version